Showing posts with label ऊपर वाले से... Show all posts
Showing posts with label ऊपर वाले से... Show all posts

Monday, 3 September 2018



मुरली की धुन पर
जग नचा डाला है..
मनमोहना
मेरा बंसीवाला है..

यशोदा का नैंनतारा
ब्रिज का उजाला है ..
मनमोहना
मेरा बंसीवाला है ..

राधा की सुधबुध
गोपियों का ग्वाला है ..
मनमोहना
मेरा बंसीवाला है ..

साँझ की बेला
दिन का उजियाला है ..
मनमोहना
मेरा बंसीवाला है ..

सुख की कुंजी
दुख हरने वाला है ..
मनमोहना
मेरा बंसीवाला है ..

मेरी चितवन
मेरा रखवाला है ..
मनमोहना
मेरा बंसीवाला है ..

©....Kavs"हिन्दुस्तानी"..!!
....................


                "जय श्री कृष्णा"
आपको सपरिवार श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान श्रीकृष्ण आपको और आपके पूरे परिवार को सदैव सुख, समृद्ध एवं सम्पन्न करते हुए आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें।

              " जय श्री कृष्णा"
                   "राधे राधे"

हैप्पी कृष्णा जन्माष्टमी .. 🎂💐🙏😇🙏

Wednesday, 29 January 2014



शुक्रिया

या खुदा..!
तेरा शुक्रिया.. 

तूने मुझे अच्छा नेचर, 
और एक नेक दिल दिया..
जो समझता है दूसरों के
दिल की कैफियत को...

जिस से जुड़ता है
उसे अपनाता चलता है...
क्योंकि वो  समझता है
"वसुधैव-कुटुम्बकम्" की
परिभाषा को..!!!!

©....Kavs"हिन्दुस्तानी"..!!