Showing posts with label प्रेम रंग की डुबकी... Show all posts
Showing posts with label प्रेम रंग की डुबकी... Show all posts

Monday, 3 September 2018

                           

अँखियाँ भीगी नीर बहे.. 
दोनों जमुना तीर बहे..
धीर अधीर गंभीर बहे..
देखो मन की पीर बहे..

नैन लगा के दिल हारे..
प्रीत पे अपनी जहां वारे..
खोई सुधबुद्ध हुए बावरे..
राधा संग कृष्ण सांवरे..

जिस्म दो एक जान हुए..
एक दूजे के प्राण हुए..
बिछोह में भी जुड़े हुए..
देखो प्रीत का प्रमाण हुए..

©....Kavs"हिन्दुस्तानी"..!!

Sunday, 12 August 2018


सुनो..!
मैंने..
मन की सिलाईयों पर..
उम्मीदों के रंग-बिरंगे 
फॅंदे डाले हैं ..
मैं बुन रही हूँ 
तुम्हारे लिये ..
प्यार का स्वटेर ..

सूरज की चमकती किरणों से
उकेरूँगी उस पर..
भीगा हुआ-सा चाँद ..
और सीलूँगी उसे पलकों में
अहसासों की मिठास डालकर..

तुम उसमें नहीं, वो फबेगा ..
तुम पर...
क्या कहा..! नाप लूँ एक बार..?
नहीं, नाप की कोई दरकार
नहीं है मुझको..!

क्योंकि जिस तरह तुम्हे आज भी 
अपनी पसंद पर नाज़ है..
वैसे ही मुझे भी है,
अपनी निगाहों पर विश्वास..

क्योंकि म़ैं हूं "तुम्हारी अर्धांगिनी"..!

©....Kavs"हिन्दुस्तानी"..!!

Tuesday, 10 July 2018



प्यार तो बस प्यार होता है
ना कम ना ज्यादा होता है...
ना पूरा ना आधा होता है
प्यार तो बस प्यार होता है...!

ना रसम ना रिवायत होता है
ना शिकवा ना शिकायत होता है..
अपनेपन की कवायद होता है
खुदा की दी हुई नियामत होता है...

ना स्वार्थ ना उलहाना होता है
प्यारा सा ताना-बाना होता है...
हर दिल को गुनगुनाना होता है
रंगों से सराबोर तराना होता है...

ना बंधन ना जकडन होता है
खुले दिल की धड़कन होता है...
एकदूजे की ख़ुशी की तड़पन होता है
दिल से दिल तक समर्पण होता है...

रिश्तों का आधार होता है
खुशियों का पारावार होता है..
अक्षर बेशक ये अधूरा होता है
पर अपने आप में पूरा होता है...

प्यार तो बस प्यार होता है..
ना कम ना ज्यादा होता है
ना पूरा ना आधा होता है
प्यार तो बस प्यार होता है...!!

©....Kavs"हिन्दुस्तानी"..!!

Friday, 11 May 2018


चाहती हूँ
बिखेर देना
खुद को …

इस अहसास
और विश्वास
के साथ ....

कि समेट
लोगे तुम
मुझे…

फ़िर..

गढ़ोगे
अपने अनुरूप
अपने लिए...

सुनो,...!

कुछ इस तरह
देना आकार
मुझको …

कि...

मैं पा जाऊं
एक परिपूर्ण
अस्तित्व..

अपनी ही
सम्पूर्णता
के साथ..!!

©....Kavs"हिन्दुुस्तानी"..!!